पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
28-Jul-2021 03:56 PM
PATNA : बीते बजट सत्र के दौरान विधानसभा में विधायकों की पिटाई के मसले पर आज सदन में विशेष चर्चा हो रही है. विपक्षी दल लगातार इस मसले पर सदन में चर्चा की मांग कर रहे थे. कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद यह निर्णय हुआ था कि विधानसभा में इस पर चर्चा होगी. चर्चा की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संबोधन से हुई है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि विधायकों के मान सम्मान के लिए वह हर संघर्ष और लड़ाई को तैयार हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अधिकारियों का बोलबाला है और अधिकारियों ने ही विधानसभा में विधायकों को पीटने का काम किया. तेजस्वी ने कहा कि उन्हें इस बात क्या पूरा भरोसा है कि विधानसभा अध्यक्ष विधायकों को पिटवाने का काम नहीं कर सकते. इसके लिए अधिकारी दोषी हैं और सरकार ने अधिकारियों का मनोबल बढ़ा कर रखा हुआ है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज मंत्री तक बिहार में अफसरशाही की बात कर रहे हैं. उनके इतना कहते ही डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद उठ खड़े हुए. उन्होंने कहा कि आज सदन में विधायकों की पिटाई पर चर्चा हो रही है, ना की किसी और मुद्दे पर. इसके बाद तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान कई बार टोका टोकी होती रही.
सदन में बोलने के दौरान तेजस्वी ने कहा कि अन्य भी राज्यों में सरकारें हैं. केंद्र भी भी सरकार है. मतभेद होने पर विपक्ष को भी बुलाकर चर्चा की जाती है. एक बार बात नहीं बनती तो दूसरी बार भी बातचीत की जाती है. बोलते-बोलते तेजस्वी ने ये भी कह दिया कि सत्ता आती जाती रहती है. कल को ऐसा न हो कि हम उधर बैठ जाएँ और आप विरोध करें तो हम गोली चलवा दें और मात्र दो सिपाही को निलंबित कर दें.