ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दिल्ली चुनाव में जीत के बाद महरौली विधायक के काफिले पर हमला, एक...

दिल्ली चुनाव में जीत के बाद महरौली विधायक के काफिले पर हमला, एक की मौत

12-Feb-2020 07:13 AM

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है. केजरीवाल सरकार के जीत के जश्न में खलल डालने की कोशिश की गई है. महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात हमला किया गया है. दिल्ली चुनाव नतीजों में महरौली सीट से जीत हासिल करने वाले नरेश यादव के काफिले पर गोलियां चलाई गईं है.


गोली लगने से आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है. नरेश यादव जीतने के बाद मंदिर गए थे. मंदिर से लौटते समय उनके काफिले पर गोलियां चलाई गईं. इस हमले में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि एक अन्‍य घायल हो गया. घटना किशनगढ़ इलाके में हुई.


पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान गाड़ी में विधायक नरेश यादव के साथ मौजूद समर्थक अशोक मान और हरेंद्र को गोली लगी. अशोक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि घायल हरेन्द्र अस्पताल में भर्ती है. वहीं मौके से हमलावर भागने में कामयाब रहे. पुलिस ने इस घटना की एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्‍टया यह घटना राजनीतिक रंजिश में की गई मालूम पड़ती है.