Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
18-Aug-2021 10:20 AM
DESK : एनएचएआई यानी कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी को थप्पड़ मारने के बदले एक लाख रुपये का ईनाम देने का एलान करने वाले विधायक के ऊपर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. पुलिस ने एमएलए के खिलाफ IPC की धारा 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस बात को लेकर खलबली मच गई है. मीडिया में भी इसकी चर्चा खूब है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
मामला कानपुर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई जुड़ा है. अमिताभ बाजपेई के ऊपर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. दरअसल इन्होंने 14 अगस्त को मंधना स्थित फैक्ट्री के बाहर अपनों के बीच अपनी बात कार्यक्रम आयोजित किया था. इस दौरान विधायक ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अफसर अमित मित्तल को थप्पड़ मारने पर एक लाख रुपये देने का एलान किया था.
विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा था कि 'एनएचएआई के प्रोजेक्ट अधिकारी अमित मित्तल को जो थप्पड़ मारेगा, उसको एक लाख रुपए इनाम दिया जाएगा. मेरी जमीन फैक्ट्री सब कुछ ले लो लेकिन मेरी इज्जत तो न लो, जुलाई 2019 में तत्कालीन एसडीम बिल्हौर ने जमीन का मौका मुआयना कर जमीन पर फैक्ट्री दिखाई थी. अब एडीएम भू इसी को कृषि जमीन दिखा रहे है, जो साजिश है.' बाद में विधायक ने यह बात खुद स्वीकार की.

इस मामले को लेकर अमित मित्तल की ओर से बिठूर थाने में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस ने विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है. उधर विधायक का कहना है कि पुलिस ने मेरी FIR दर्ज नहीं की. उन्होंने दावा किया है कि पहले उन्होंने एनएचएआई के खिलाफ बिठूर थाने में एप्लीकेशन दी थी.

आरोपी विधायक ने उलटे पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. जबकि एसीपी अशोक शुक्ल का कहना है अमित मित्तल की ओर से विधायक के खिलाफ पहले प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.