ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / विधानसभा में महागठबंधन के धरने पर स्पीकर ने ली चुटकी, बोले ... आप...

विधानसभा में महागठबंधन के धरने पर स्पीकर ने ली चुटकी, बोले ... आप कहां से देख पाएंगे सवाल का जवाब

27-Mar-2023 11:52 AM

By First Bihar

PATNA  : राहुल गांधी की सांसदी खत्म किये जाने के मुद्दे पर महागठबंधन ने आज विधानसभा के बाहर और अंदर आंदोलन शुरू कर दिया है। महागठबंधन के सभी विधायक काली पट्टी लगाकार सदन पहुंचे थे। इसी दौरान जब आज प्रश्नकाल शुरू हुआ तो सत्तारूढ़ दल के ही एक विधायक ने सदन में अपने सवालों का सरकार के तरफ से जवाब नहीं मिलने की शिकायत कर डाली।  इसके बाद स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने तरफ से जो जवाब आया वो काफी रौचक रहा। 


दरअसल,  जेडीयू विधायक ने कहा कि सरकार के तरफ से उनके सवालों का अबतक जवाब नहीं दिया गया गया है। जिसके बाद स्पीकर ने कहा कि, आप कहां से सवाल का जवाब देख पाएंगे आप तो प्रदर्शन में लगे हुए थे। आप भागमभाग में थोड़ा देख लेते कि विधानसभा पीछे ही है। आपलोग तो खुद ही घरना की वजह से अपने सवालों का जवाब नहीं ले पाए। 


इससे पहले  कांग्रेस के ही विधायक शकील अहमद खां ने भी कुछ इसी तरह का मामला उठाया था। जिसके जवाब में स्पीकर ने कहा कि आपके सवाल का जवाब आया हुआ है, आप पूरक पूछें। इस पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि जवाब एक बार पढ़वा दिया जाय, क्योंकि वे ऑन लाइन देख नहीं पाये हैं। बस क्या था। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने तंज कसते हुए कहा आप जिस स्वरूप में हैं, स्वाभाविक है कि आप जवाब नहीं देखे होंगे। एक तरह से स्पीकर ने पोशाक पर चुटकी ली। फिर कहा कि मंत्री जी ये जवाब नहीं देखे हैं, आप पढ़ दीजिए। स्पीकर के आदेश के बाद वित्त मंत्री विजय चौधरी ने जवाब पढ़ा।