अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Dec-2022 08:25 AM
PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे शामिल किए थे तो वहीं, अब इसमें ज़हरीली शराब से हुई मौत का मुद्दा भी जुड़ गया है। आज बीजेपी छपरा के शराब कांड को लेकर बिहार सरकार को घेर सकती है। दरअसल, छपरा में 39 लोगों की मौत शराब पीने से हुई है।
सत्र के दूसरे दिन भी शराबबंदी कानून और छपरा में हुई मौत को लेकर बीजेपी ने सीएम नीतीश पर हमला बोला था। लेकिन अब मौत के आंकड़े और बाद गए और इसी के साथ अब बीजेपी का एक मुद्दा भी बढ़ गया है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ आज सदन में हंगामे के बाद बीजेपी के सभी विधायक प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा के साथ छपरा जाएंगे। वहां वे पीड़ित परिजनों से मिलेंगे।
आज यानी गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से बिहार विधान सभा की बैठक शुरू होगी। अल्पसूचित और तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे। विधायक सुदामा प्रसाद महबूब आलम और अन्य विधायकों का ध्यानाकर्षण सहकारिता विभाग और खाद्य उपभोक्ता विभाग को लेकर होगा, दूसरा, ध्यानाकर्षण खान भूतत्व विभाग और तीसरा, ध्यानाकर्षण राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का होगा।