ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, आज से विपक्ष दिखायेगा तेवर

30-Nov-2021 07:12 AM

PATNA : बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार को हो गई थी और आज सत्र का दूसरा दिन है। सोमवार को शोके प्रकाश के साथ सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। आज यानी मंगलवार की सुबह 11 बजे विधानसभा की बैठक शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे हालांकि विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए जिस तरह की रणनीति बनाई है उसके बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही हो पाती है या नहीं। प्रश्नोत्तरकाल के बाद ध्यानाकर्षण सूचनाएं सदन में ली जाएंगी। आज सदन में दो ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होना है। पहली ध्यानाकर्षण सूचना  विधायक सुदामा प्रसाद, श्यामदेव प्रसाद समेत अन्य की तरफ से दी गई है जबकि दूसरी ध्यानाकर्षण सूचना बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा, राणा रणधीर समेत अन्य की तरफ से जल संसाधन विभाग को लेकर दी गई है। 


विधानसभा में आज दो विधेयक

सरकार की तरफ से विधानसभा में आज 2 विधेयक पेश किए जाएंगे। दोनों विधायक संशोधन विधेयक हैं और सरकार की तरफ से इसे भोजन अवकाश के बाद सदन में रखा जाएगा। सरकार विधानसभा में आज बिहार तकनीकी सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक 2021 पेश करेगी इसके अलावा बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2021 भी सदन में पेश किया जाएगा। यह दोनों विधेयक पिछले सत्र में पास किए गए थे लेकिन अब इन दोनों विधेयकों में सरकार की तरफ से कुछ बदलाव किए गए हैं जिसके कारण संशोधन विधेयक सदन में लाया जा रहा है। 


विधान परिषद में आज

उधर बिहार विधान परिषद की कार्यवाही आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे। इसके बाद सदन के पटल पर गैर सरकारी सदस्यों के विधायक और समिति की तरफ से प्रतिवेदन रखा जाएगा। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से भी रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी, साथ ही साथ बिहार राज्य भंडार निगम का वार्षिक प्रतिवेदन भी सदन में रखा जाएगा। सदन में आज तीन महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। राज्य के सरकारी अस्पतालों में आईसीयू बेड और काम करने वाले वेंटिलेटर की कमी के संबंध में सरकार जवाब देगी जबकि पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल को मॉडल अस्पताल के तौर पर डिवेलप किए जाने के सवाल पर भी सरकार का जवाब होगा। तीसरी ध्यानाकर्षण सूचना राज्य के गरीब किसानों के हित में कृषि यंत्रों पर पहले की तरह सब्सिडी दिए जाने की मांग से जुड़ी होगी।