ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / विधानमंडल के लिए आज ऐतिहासिक दिन, ज्ञान भवन में मानसून सत्र का आयोजन...

विधानमंडल के लिए आज ऐतिहासिक दिन, ज्ञान भवन में मानसून सत्र का आयोजन

03-Aug-2020 06:56 AM

PATNA : कोरोना महामारी ने बिहार विधानमंडल के लिए आज की तारीख को ऐतिहासिक बना दिया। बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज ज्ञान भवन में आयोजित हो रहा है। मानसून सत्र को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 100 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि सदन की कार्यवाही विधानमंडल भवन के बाहर आयोजित की जा रही है। मानसून सत्र का आयोजन पहले 3 से 6 अगस्त तक होना था लेकिन संक्रमण को देखते हुए इसे छोटा कर दिया गया है। अब मानसून सत्र की बैठक आज ही एक दिन में निपटा ली जाएगी। 


सुबह 11 बजे विधानमंडल के मानसून सत्र की बैठक शुरू होगी इसके लिए एक ज्ञान भवन में तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का अंतिम तौर पर जायजा लिया था। विधानसभा की कार्यवाही स्पीकर विजय कुमार चौधरी के प्रारंभिक संबोधन के साथ होगी। इसके बाद सदन में शोक प्रकाश होगा। विधानसभा के पटल पर राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों को रखा जाएगा साथ ही साथ अनुपूरक बजट भी सरकार की तरफ से सदन में पेश किया जाएगा। आज की कार्यवाही में लंच आवर नहीं रखा गया है। दोनों सदनों की पूरी कार्यवाही एक ही शिफ्ट में होगी। विधायी और वित्तीय कार्य निपटाने के बाद सदन में कोरोना और बाढ़ के ऊपर चर्चा होगी। इसमें सभी दलों के सदस्य अपनी राय रखेंगे और आखिर में सरकार का जवाब होगा। इस चर्चा के बाद मानसून सत्र की कार्यवाही खत्म हो जाएगी। 


आज आयोजित होने वाला मानसून सत्र इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 16वीं विधानसभा का यह अंतिम सत्र होगा। इसके बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं लिहाजा सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तरफ से जनहित के मुद्दों को सत्र में उठाना चाहते थे लेकिन संक्रमण के कारण सत्र बिल्कुल छोटा हो गया। प्रश्नोत्तर काल और शून्यकाल जैसी कार्यवाही सदन में नहीं होगी और सीधे प्वाइंट टू प्वाइंट एजेंडे के मुताबिक के सदन चलेगा।