बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
28-Nov-2019 11:35 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन आज भी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष की तरफ से विधानसभा में आज बढ़ती बेरोजगारी को लेकर विशेष चर्चा के लिए कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया गया था जिसे स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने अस्वीकृत कर दिया। इसके बाद विपक्ष के सदस्य वेल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे हंगामे के कारण विधानसभा में प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी और सदन की बैठक 2 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्ष की तरफ से कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के लिए मांग की गई लेकिन सत्र का अंतिम दिन होने के कारण स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने विधायी कार्य का हवाला देते हुए इसे अस्वीकृत कर दिया।
शीतकालीन सत्र में किसी भी दिन विधानसभा में प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही नहीं हुई। हंगामे के कारण सदन में इस सत्र के दौरान केवल एक सवाल पूछा जा सका।