सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
16-Mar-2022 12:04 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के बीच जो कुछ हुआ उसको लेकर सदन में आज भी बहस हुआ और विपक्ष हंगामा करता रहा. इस पूरे मुद्दे को लेकर बिहार विधानसभा आज भी स्थगित करना पड़ा. वहीं दूसरी तरफ विधानपरिषद पहुंची बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है.
विधानपरिषद पहुंची राबड़ी देवी ने कहा कि यह सरकार उनकी है और वह लोग ही जाने कि इसे कैसे चलाना है. हमें उनके मामले में नहीं पड़ना है. उन दोनों लोग के बीच जो विवाद हुआ है वही लोग समझें. राबड़ी देवी ने कहा कि सदन बिना स्पीकर का नहीं चलता है. विपक्ष का काम है सदन बंद कराना. हम लोग अपना काम करते हैं. कल नीतीश और विधानसभा अध्यक्ष के बीच क्या समझौता हुआ वो जाने. राबड़ी देवी ने कहा कि इसका जवाब नीतीश कुमार ही देंगे.
बता दें कि विधानसभा में हुए हंगामे की आंच मंगलवार को विधान परिषद तक पहुंच गई. विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विधानसभा स्पीकर मामले में विपक्ष ने हमलावर तेवर दिखाते हुए बोलना शुरू कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी खड़े होकर सत्ता पक्ष पर जबरदस्त हमला बोला. राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में जंगलराज है. उन्होंने जेडीयू के एमएलसी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप लात-जूता खाइए पर सरकार में बने रहिए. राबड़ी देवी के यह कहने पर सदन में फिर हंगामा शुरू हो गया.
विधान परिषद में जब राबड़ी देवी विधानसभा में स्पीकर के नहीं आने को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रही थीं तो जेडीयू के कई एमएलसी ने खड़े होकर कहा कि दूसरे सदन की बात यहां उठाने का कोई औचित्य नहीं. राबड़ी देवी टोके जाने पर भड़क गईं और उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आप दलाल हैं, सरकार की दलाली मत करिए. राबड़ी देवी के दलाल शब्द का प्रयोग करते ही विधान परिषद में जेडीयू के एमएलसी उखड़ गए और जमकर हंगामा हुआ.