ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
25-Feb-2020 04:46 PM
PATNA : बिहार में NRC लागू नहीं किए जाने वाले प्रस्ताव पर विधानसभा में भले ही बीजेपी के मंत्रियों ने चुप्पी साध ली हो लेकिन सदन से बाहर आते ही उन्होंने अपना बयान बदल दिया है। बीजेपी कोटे के ज्यादातर मंत्री सदन से बाहर आते ही यह कह रहे हैं कि NRC और NPR के मुद्दे पर वह केंद्र सरकार के रुख के साथ हैं। बीजेपी नेता और बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि प्रस्ताव पास करने से कुछ भी नहीं होने वाला। प्रेम कुमार ने कहा है कि NPR हो या NRC होगा वही जो केंद्र सरकार चाहेगी।
मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि NPR पहले ही देश में लागू किया जा चुका है और विधानसभा से इसके खिलाफ प्रस्ताव भेजने से कुछ भी नहीं होने वाला। प्रेम कुमार ने कहा है कि उन्होंने किसी भी मुद्दे पर घुटना नहीं देखा है।प्रेम कुमार ने कहा है कि NPR में संशोधन के प्रस्ताव की जानकारी हमे नही थी। सरकार की ओर से हमे जानकारी दी जानी चाहिए थी। तेजस्वी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात की जानकारी हमे नहीं है। प्रस्ताव अध्यक्ष लेकर आये थे।वहीं बीजेपी के एक अन्य मंत्री विनोद सिंह ने भी कहा है कि वह एनआरसी को लेकर विधानसभा से पास किए गए प्रस्ताव को लेकर संतुष्ट नहीं हैं बावजूद इसके क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं उन्होंने प्रस्ताव का समर्थन किया।
बिहार में NRC लागू नहीं किए जाने वाले प्रस्ताव को लेकर कन्फ्यूजन इतना बढ़ गया है कि बीजेपी के कुछ मंत्रियों को जवाब नहीं सूझ रहा। मंत्री विजय सिन्हा इस बाबत कुछ भी बोलने से बचते दिखे। विजय सिन्हा ने कहा है कि फिलहाल NRC की जरूरत नहीं होने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही है और बिहार विधानसभा से भी इसी तरह का प्रस्ताव पास किया गया है। हैरत इस बात पर है कि कल तक बीजेपी के जो मंत्री NRC के समर्थन में खुलकर बयानबाजी कर रहे थे वह आज विधानसभा से प्रस्ताव पास होने के बाद कुछ भी बोलने से भाग रहे हैं।