ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / news / विधान परिषद उपचुनाव : JDU की रोजीना नाजिश आज करेंगी नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन...

विधान परिषद उपचुनाव : JDU की रोजीना नाजिश आज करेंगी नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

22-Sep-2021 08:01 AM

PATNA : बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में आज जेडीयू की उम्मीदवार रोजीना नाजिश अपना नामांकन करेंगी। दिवंगत विधान पार्षद तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर जेडीयू में उनकी पत्नी रोजीना को उम्मीदवार बनाया है। रोजिना को उम्मीदवार बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा मंगलवार को पार्टी ने की थी और आज वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। विधान परिषद की इस सीट पर रोजीना का निर्विरोध निर्वाचन तय है। 


उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आज अंतिम तारीख है। अब तक किसी भी उम्मीदवार की तरफ से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। मंगलवार को पटना प्रमंडल कार्यालय में 10 हजार रुपये सिक्योरिटी डिपाजिट रोजीना की तरफ से जमा की गई। उनकी तरफ से बाकी तैयारी पूरी कर ली गई है। आज वह नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचित पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल के पास पहुंचेंगी। इस मौके पर जदयू के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक वरीय नेताओं के साथ जेडीयू के कई विधायक और विधान पार्षद नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मौजूद रहेंगे। 


आपको याद दिला दें कि कांग्रेस छोड़कर जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने वाले विधान पार्षद तनवीर अख्तर का पिछले दिनों कोरोना वायरस से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद खाली पड़ी थी पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है। पार्टी ने उनकी पत्नी रोजीना नाजिश को उम्मीदवार बनाया है। उनका कार्यकाल अगले साल तक होगा। विधान परिषद की यह सीट विधानसभा कोटे से है और इस सीट पर जेडीयू का कब्जा रहा है लिहाजा किसी अन्य राजनीतिक दल में कोई उम्मीदवार उतारने का फैसला नहीं किया है। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद कर दी जाएगी।