ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / विधान परिषद में आज : बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का मामला...

विधान परिषद में आज : बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का मामला गरमाएगा

03-Mar-2022 07:25 AM

PATNA : बजट सत्र के चौथे दिन आज बिहार विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होगी। विधान परिषद में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल लिए जाएंगे। इस दौरान अलग-अलग विभागों से जुड़े विधान पार्षदों के सवाल पर सरकार की तरफ से जवाब आएगा। प्रश्नोत्तर काल के बाद सरकार की तरफ से बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का वार्षिक रिपोर्ट सदन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन में आएगी। 


बिहार विधान परिषद में आज बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का मामला एक बार फिर से गरमा सकता है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार की तरफ से एक ध्यानाकर्षण सूचना पर आज सरकार का जवाब आना है। एमएलसी नीरज कुमार ने राज्य में संसाधन की वृद्धि के लिए केंद्र सरकार से मदद को लेकर अनुरोध किए जाने के बारे में सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। यह मामला भले ही सीधे-सीधे विशेष राज्य के दर्जे की मांग से नहीं जुड़ा हो लेकिन जब इस मसले पर सदन में चर्चा होगी तो स्पेशल स्टेटस को लेकर एक बार फिर से सदन के अंदर सियासत पर देखने को मिलेगी। स्पेशल स्टेटस के मसले पर जेडीयू और आरजेडी जहां एक साथ नजर आ सकते हैं, वहीं बीजेपी का सदन में क्या रुख रहता है यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। 


इसके अलावे विधान परिषद में पटना जिले के नौबतपुर स्थित बस स्टैंड के जीर्णोद्धार, राज्य के दिव्यांग जनों के 46 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग, मोतिहारी जिले में आयुर्वेदिक कॉलेज को अधिग्रहित कर उसे आर्थिक मदद दिए जाने के साथ-साथ मुंगेर के गंगटा स्थित औषधालय परिसर में बने थाने को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने का मामला भी विधान परिषद में उठेगा। इन सभी ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार को सदन में जवाब देना है। इसके अलावे विधान परिषद में आज बिहार बजट पर आम चर्चा भी शुरू हो जाएगी।