BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
18-Jun-2020 08:05 AM
PATNA: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए नामांकन आज से शुरू हो जाएगा. आगामी 25 जून तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे और 26 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. बिहार विधान परिषद के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. लेकिन अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने उम्मीदवारों पर अपना पता नहीं खोला है.
विधान परिषद की 9 सीटें विधानसभा में सभी दलों की ताकत के हिसाब से भरी जाएंगी विधानसभा के मौजूदा स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल को इस बार फायदा होने वाला है. आरजेडी अपने तीन सदस्यों को मौजूदा संख्या बल के आधार पर परिषद भेज सकती है. जनता दल यूनाइटेड बीजेपी और एलजेपी की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा का भी इंतजार है जबकि कांग्रेस से एक सीट पर अपना दावा रख रही है.
बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए 6 जुलाई को मतदान होगा. हालांकि अब तक के बिहार में निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा रही है. संख्या बल के हिसाब से ही सभी पार्टियां अपनी तरफ से उम्मीदवार उतारती हैं और अतिरिक्त उम्मीदवार नहीं होने की स्थिति में मतदान की नौबत नहीं आती. बिहार में परिषद के 9 सदस्यों का कार्यकाल पिछले 6 मई को खत्म हो गया था. इनमें बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ-साथ बीजेपी के कृष्ण कुमार सिंह, संजय प्रकाश, राधा मोहन शर्मा और सतीश कुमार, पीके शाही, सोनेलाल मेहता, हीरा प्रसाद बिंद के साथ-साथ परिषद के कार्यकारी सभापति रहे हारून रशीद भी शामिल थे.