ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / विधान परिषद की 5 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन, 31मार्च को...

विधान परिषद की 5 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन, 31मार्च को वोटिंग

06-Mar-2023 10:35 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है। अब आज इसको लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं अधिसूचना जारी होने के साथ इसको लेकर नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 13 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 14 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। अब 16 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे जबकि 31 मार्च को इन सभी सीटों के लिए मतदान होगा मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। इसके नतीजे 5 अप्रैल को घोषित होंगे। 


मालूम हो कि, चार विधान पार्षदों का कार्यकाल 8 मई 2023 को पूरा हो जाएगा। जिसमें सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, गया शिक्षक क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह और कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह का नाम शामिल है। जबकि एक सीट पर उपचुनाव होना है। विधान पार्षद केदार नाथ पाण्डेय के निधन के बाद से सारण शिक्षक निर्वाचन सीट खाली पड़ी है। पांचवीं सीट केदारनाथ पाण्डेय की है, जिनके निधन के बाद एक सीट खाली हुई है।