ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / विधान परिषद चुनाव : बांका में JDU ने दिखायी ताकत, प्रदेश अध्यक्ष उमेश...

विधान परिषद चुनाव : बांका में JDU ने दिखायी ताकत, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हुए शामिल

25-Mar-2022 02:07 PM

BANKA : विधान परिषद चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा लगातार जेडीयू उम्मीदवारों के पक्ष में संपर्क अभियान चला रहे हैं। जदयू प्रदेश अध्यक्ष पिछले 2 दिनों से बांका में हैं। कल उन्होंने बांका के शंभूगंज में जनसंपर्क अभियान चलाया था और आज जगदीशपुर में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में मौजूद रहे। उनके साथ स्थानीय सांसद गिरधारी यादव और जेडीयू का उम्मीदवार विजय कुमार सिंह के साथ-साथ एनडीए के दूसरे नेता भी मौजूद रहे।


पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का बेहतरीन विकास किया है। नीतीश सरकार की प्राथमिकता में गांव सबसे ऊपर है। चाहे बिजली हो या पानी हो, स्वास्थ्य हो, खेती की व्यवस्था हो हर क्षेत्र में बिहार ने विकास में एक नया आयाम हासिल किया है।


वहीं सांसद गिरीधारी यादव ने एमएलसी प्रत्याशी विजय सिंह के पक्ष में मतदान कर बांका के विकास और पंचायत प्रतिनिधि को बेहतर सम्मान मिले, इसके लिए एनडीए प्रत्याशी विजय सिंह को विजयी बनाने की अपील किया। जेडीयू उम्मीदवार विजय सिंह ने कहा कि अगर उन्हें जीताकर विधान परिषद में भेजते हैं तो वे नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सरकार से ज्यादा सुविधा दिलवाने का प्रयास करेंगे।


आपको बता दें कि जेडीयू उम्मीदवार के पक्ष में लगातार एनडीए के नेता एकजुट तरीके से संपर्क अभियान चला रहे हैं। शंभूगंज में 19 पंचायतों के डेढ़ सौ से अधिक जनप्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।