Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन Patna News: पटना में GOAL Institute का होली मिलन समारोह, रंगों, रिश्तों और सम्मान का भव्य उत्सव Patna News: पटना में GOAL Institute का होली मिलन समारोह, रंगों, रिश्तों और सम्मान का भव्य उत्सव Airline Ticket Refund Policy: फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले, इस दिन से लागू होंगे नए बदलाव; जानिए.. Airline Ticket Refund Policy: फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले, इस दिन से लागू होंगे नए बदलाव; जानिए.. होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा
10-Oct-2021 04:13 PM
MUMBAI: क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में NCB ने विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद अब तक इस मामले में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार विदेशी नागरिक के पास से ड्रग्स भी बरामद किया गया है।
मुंबई के गोरेगांव इलाके में एनसीबी ने छापेमारी की थी इस दौरान विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी हुई। फिलहाल एनसीबी गिरफ्तार विदेशी नागरिक से पूछताछ कर रही हैं।एनसीबी की माने तो इस केस में उन्होंने दूसरी बार इंटरनेशन लिंक एस्टेबलिश किया है। क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है। पूछताछ के बाद एनसीबी को इस संबंध में और जानकारी मिल सकती है।
आपको बता दें कि मुंबई के समंदर में 2 अक्टूबर की जिस रात लग्जरी क्रूज पर एनसीबी ने छापा मारा था, उससे जुड़ीं अहम जानकारी सामने आई है. जब क्रूज में एनसीबी के अधिकारियों ने अरबाज खान से पूछा कि क्या उसके पास कोई ड्रग्स है, तो उसने बताया था कि उसने अपने जूतों में ड्रग्स छिपाकर रखा हुआ है. NCB से सवाल किए जाने पर अरबाज मर्चेंट ने खुद अपने जूतों से एक ZIP LOCK पाउच निकाला जिसमें चरस था. अरबाज ने स्वीकार किया कि वह आर्यन खान के साथ चरस का सेवन करता है, और वे क्रूज पर धमाल मचाने के लिए जा रहे थे.