तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
04-May-2020 07:14 PM
PATNA : कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. केंद्र सरकार ने विदेश में फंसे भारतीयों को लाने का एलान कर दिया है. मोदी सरकार की ओर से यह जानकारी साझा की गई है कि 7 मई से चरण-बद्ध तरीके से अपने लोगों को वापस स्वदेश लाया जायेगा. हवाई जहाज और नौसेना के जहाजों की मदद से अपने लोगों को लाने की अनुमति दी गई है.
खुद देना होगा यात्री किराया
भारत सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए मानक संचालन प्रोटोकॉल (SOP) तैयार किया है. विदेश मंत्रालय के दूतावास और उच्चायोग भारतीय नागरिकों की सूची तैयार कर रहे हैं. इस सुविधा के लिए यात्रियों को भुगतान देना होगा. हवाई यात्रा के लिए गैर-अनुसूचित वाणिज्यिक उड़ानों का इंतज़ाम होगा.
सबकी होगी कोरोना टेस्ट
उड़ान भरने से पहले यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी. यात्रा के दौरान इन सभी यात्रियों को स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी किये गए सभी प्रोटोकॉलों का पालन करना होगा. यहां पहुंचने के बाद सभी को आरोग्य सेतु एप पर रजिस्टर करना होगा. सभी की मेडिकल जांच की जाएगी. जांच के बाद राज्य सरकारें उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखेंगी. 14 दिन के बाद दोबारा COVID टेस्ट किया जाएगा और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार निर्देश दिए जायेंगे. राज्य सरकारों को वापसी करने वाले भारतीयों के परीक्षण, क्वारंटाइन और अपने राज्यों में आवाजाही की व्यवस्था बनाने के लिए सलाह दी जा रही है.
