दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Oct-2019 05:35 PM
DELHI : ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होकर भारत लौटे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कैंसर जैसी खतरनाक रोग से मुकाबले के लिए जर्मनी से मदद लेने की बात कही है। अश्विनी चौबे ने कहा है कि कैंसर के इलाज में जर्मनी भारत का मददगार बन सकता है।
ब्राजील में ब्रिक्स देशों के सम्मेलन के बाद जर्मनी पहुंचे अश्विनी चौबे ने वहां हैडलबर्ग हॉस्पिटल यूनिवर्सिटी का दौरा किया था। यूनिवर्सिटी कैंसर जैसे गंभीर रोग के इलाज में नए रिसर्च कर रही है। अश्विनी चौबे ने कहा है कि जर्मनी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर सहमति बनाकर काम करने से भारत को फायदा होगा।
अश्विनी चौबे ने कहा है कि ब्राजील में ब्रिक्स देशों के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि सभी सदस्य देश सस्ती और गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिलकर काम करेंगे। अश्विनी चौबे ने कहा कि भारत में बनाई जा रही दवाएं दुनिया भर में अपनी विश्वसनीयता कायम कर रही हैं। ब्राजील जैसे देश को भारत 12 फीसदी दवाएं एक्सपोर्ट करता है। आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे विदेश दौरे से मंगलवार को ही भारत लौटे हैं।