RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
13-Feb-2022 03:28 PM
DESK: वैलेंटाइन वीक में प्रेमी-प्रेमिका को मिलते एक युवक ने देख लिया और इस बात की चर्चा गांव में कर दी। फिर क्या था इस बात की शिकायत करना युवक को काफी महंगा पड़ गया। लड़की के प्रेमी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
घटना सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर की है। जहां एक युवक की हत्या इसलिए कर दी गयी क्योंकि उसने प्रेमी-प्रेमिका मिलते देखा था और इस बात की चर्चा पूरे गांव में कर दी थी। जिसके बाद लड़की ने इसकी सूचना अपने प्रेमी को दे दी। फिर क्या था गुस्से में लाल प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान पहाड़पुर के वार्ड 15 निवासी बालकृष्ण यादव के बेटे 35 वर्षीय छोटू यादव के रुप में की गयी है।
परिजनों ने बताया कि मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के डेफरा गांव की लड़की सहरसा के पहाड़पुर में अपने ननिहाल में रहती थी। जहां पास के गांव सुरमाहा किशुनपुर के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 12 फरवरी को दोनों प्रेमी युगल गांव के बांसबाड़ी में मिलने पहुंचे थे।
इसी दौरान गांव के एक युवक ने दोनों को देख लिया और इस बात की चर्चा गांव में कर दी थी। जिसके कारण उसकी हत्या लड़की के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी। इस घटना के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।