ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर

Home / news / पैक कराई थी वेज बिरयानी निकली नॉनवेज, खाना शुरू किया तो दिखी ऐसी...

पैक कराई थी वेज बिरयानी निकली नॉनवेज, खाना शुरू किया तो दिखी ऐसी चीज कि उड़ गए होश

26-Aug-2024 01:45 PM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने स्ट्रीट फास्ट फूड की दुकान से घर के लिए वेज बिरयानी पेक कराई थी लेकिन जब घर पहुंचकर युवक ने बिरयानी खाना शुरू किया तो उसके अंदर नॉनवेज आइटम देखकर वह हैरान रह गया। बिरयानी में छिपकली की कटी हुई मुंडी मिलने के बाद युवक के होश उड़ गए।


दरअसल, सीपरी बाजार के रहने वाली साहिल ने झांसी के बीकेडी चौराहे पर स्थित बिरयानी की दुकान से घर के लिए वेज बिरयानी पैक कराई थी। घर पहुंचने के बाद जैसे ही सालिल ने पैकेट खोला तो उसके अंदर से मरी हुई छिपकली निलकी। पहले तो बिरयानी के अंदर छिपकली की कटी हुई गर्दन मिली और बार में जब चेक किया तो पूरी छिपकली फाई कर डाली मिली।


इसके बाद साहिल ने इसका वीडियो बनाया और दुकानदार को भेजने के बाद उसे फटकार लगाई। दुकानदार का कहना था कि गलती से किसी कारण से छिपकली बिरयानी में गिर गई होगी। गनीमत की बात रही कि साहिल ने बिरयानी खाई नहीं थी, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस मामले पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है और दुकानकार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।