ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / वरुण गांधी का योगी सरकार पर वार, वीडियो ट्वीट कर कानून व्यवस्था पर...

वरुण गांधी का योगी सरकार पर वार, वीडियो ट्वीट कर कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

10-Dec-2021 12:04 PM

DELHI : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक ट्वीट करके योगी सरकार और राज्‍य की पुलिस की कथित निरंकुशता पर निशाना साधा है. अपने ट्ववीट के साथ उन्‍होंने एक वी‍डियो भी पोस्‍ट किया है जिसमें बच्चे को गोद में लिए शख़्स पर एक पुलिसकर्मी लाठी बरसाता नजर आ रहा है. 


वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सशक्त कानून व्यवस्था वह है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके.यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े,यह बहुत कष्टदायक है.भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है. सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो,पुलिस का नहीं.'

news image


बताते चलें कि यूपी से भारतीय जनता पार्टी सांसद वरुण गांधी इस समय अपने ही पार्टी की सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किए हैं. किसानों के आंदोलन से संबंधित मुद्दे पर वे केंद्र की एनडीए सरकार और कानून व्‍यवस्‍था के हालात पर यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार पर हाल में निशाना साध चुके हैं. ऐसे समय जब अगले ही वर्ष यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं, पीलीभीत से सांसद वरुण ने ट्वीट करके फिर राज्‍य की योगी सरकार और राज्‍य की पुलिस की कथित निरंकुशता पर वार किया है.


दरअसल, वरुण ने जो वीडियो पोस्‍ट किया है, वह कानपुर के देहात इलाके का बतायाजा रहा है. बच्चे को गोद में लिए एक शख़्स पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं. पुलिस ने न सिर्फ इस शख्‍स पर लाठियों से हमला किया, बल्कि उसके बच्चे को भी छीनने की कोशिश हुई. पुलिस का दावा है कि इस शख्स ने एक इंस्पेक्टर के हाथ पर काट लिया था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. 


क्या है मामला 

कानपुर देहात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने घटना को लेकर बताया कि कुछ लोग इलाके में अराजकता फैला रहे थे, अस्पताल की ओपीडी को बंद कर रहे थे और मरीजों को डरा रहे थे. हमने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने माना कि युवक पर अत्यधिक बल प्रयोग किया गया था. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह आदमी अस्पताल में निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश कर रहा था. जब पुलिस ने हस्तक्षेप करने और उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने एक पुलिस निरीक्षक का हाथ काट दिया.