दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
07-Nov-2019 01:02 PM
VARANASI : देशभर में बढ़े हुए एयर पॉल्यूशन ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। प्रदूषण के कारण लोगों का दम फुल रहा है। पटना हो या दिल्ली.. या फिर लखनऊ और बनारस हर जगह एयर पॉल्यूशन से लोग बेहाल हैं। खराब हवा से केवल इंसान ही नहीं अब तो भगवान भी हो गए हैं।
जी हां, बनारस के मंदिरों में भगवान भी एयर पॉल्यूशन से परेशान हैं। मंदिर में पूजा पाठ करने वाले पुजारियों और भक्तों ने यहां भगवान को भी मास्क पहना दिया है। बनारस के तारकेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा के शिवलिंग के साथ-साथ भगवान के अन्य मूर्तियों को मास्क पहना दिया गया है।
तारकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान की मूर्तियों को मास्क पहनाए जाने के पीछे पुजारियों और भक्तों का अपना तर्क है। भक्तों की माने तो भगवान भी जहरीली हवा से परेशान हैं। इनकी आस्था है कि अगर भगवान सुरक्षित रहेंगे तो बाकी लोग भी सुरक्षित रहेंगे और इसी आस्था की वजह से पुजारियों और भक्तों ने भगवान को मास्क पहना दिया है।