बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
05-Jan-2023 07:22 PM
DESK: वंदे भारत ट्रेन पर बीते दिनों हुए पथराव पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमला बंगाल में नहीं हुआ था बल्कि बिहार में किया गया था। उन्होंने कहा कि बंगाल को बदनाम करने की साजिश हो रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि जिस किसी ने भी यह झूठी खबर चलाई है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि मीडिया ने हमारे राज्य बंगाल को बदनाम करने का काम किया है।
बता दें कि 8 जनवरी से गंगा सागर मेला का आयोजन होने वाला है। जिसकी तैयारियों का जायजा लेन के लिए ममता बनर्जी आई हुई थी। वहीं पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि फुटेज को देखने से पता चला है कि पहली घटना पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई और दूसरी घटना बिहार के किशनगंज में हुई थी। तस्वीरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों और घटनास्थल की पहचान हो सके।
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा दिया था। हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था लेकिन दो दिन से लगातार यह खबर चल रही है कि बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया। जिसे बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाया और इसकी जांच की मांग की। जिसके बाद ममता बनर्जी का बयान सामने आ गया।
ममता ने कहा कि पत्थरबाजी बंगाल में नहीं हुई बल्कि बिहार में हुई थी। जिन लोगों ने यह झूठ फैलाने का काम किया। बंगाल को बदनाम करने का काम किया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वैसे भी वंदे भारत कोई नई ट्रेन थोड़ी ना है ये तो पुरानी ट्रेन है। इसमें सिर्फ नया इंजन लगा दिया गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...