बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Jul-2023 10:05 AM
By First Bihar
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी हुई है। इस ट्रेन के एक कोच में अचानक से आग लग गई है। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया है। वंदे भारत ट्रेन के सी-14 कोच में आग लगी है। कोच में 36 यात्री सवार थे जिन्हें ट्रेन रोककर नीचे उतारा गया। कोच की बैटरी में आग लगने से यह हादसा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में आग लगने की खबर सामने आई है। आज सुबह जैसे ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन निकलने लगी उसके के सी-14 कोच में बीना स्टेशन के पास आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि, वंदे भारत ट्रेन के सी-14 कोच में आग लगी है। इस कोच में करीब 36 यात्री सवार थे जिन्हें सुबह 7 बजे कुरवाई कैथोरा में ट्रेन रोककर नीचे उतारा गया। कोच की बैटरी में आग लगने से यह हादसा हुआ। भारतीय रेलवे ने बताया कि कुरवाई केथोरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के बैटरी बॉक्स में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझा दी है। आग केवल बैटरी बॉक्स तक ही सीमित थी और आग बुझाने के बाद इलेक्ट्रिकली आइसोलेशन किया जा रहा है और जल्द ही ट्रेन शुरू हो जाएगी।
आपको बताते चलें कि, गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई। बीना के पहले 7 बजकर 10 मिनट के आसपास कुरवाई कैथोरा स्टेशन के समीप ट्रेन के सी 14 कोच के नीचे से अचानक धुआं निकला और आग लग गई। आग देख ट्रेन रोकी गई।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...