पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
05-Sep-2024 11:38 AM
By First Bihar
PATNA: देश की सबसे हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर अक्सर पथराव की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश से निकल कर सामने आ रहा है, जहां लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है हालांकि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नही है।
जानकारी के मुताबिक, वाराणसी कैंट स्टेशन के पास चौकाघाट-काशी स्टेशन के बीच बुधवार की रात करीब सवा आठ बजे 22346 वंदेभारत एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस के पहुंचते ही असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए।
पथराव में कोच संख्या पांच की खिड़की के शीशे टूट गए हैं हालांकि गनीमत की बात रही कि किसी रेल यात्री को चोट नहीं लगी है। ट्रेन पॉना पहुंच चुकी है। रेल पुलिस पथराव करने वाले लोगों को तलाश कर रही है। रेल यात्रियों ने पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रेल पुलिस ने जल्द ही शरारती तत्वों की पहचान कर सख्त एक्शन लेने की बात कही है।