शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा
09-Sep-2024 05:55 PM
By First Bihar
DESK: नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को अचानक बीच रास्ते में खराब हो गई। इटावा स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया। जानकारी मिलते ही रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और गड़बड़ी को ठीक करने की काफी कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान रेल यात्री काफी परेशान रहे।
दरअसल, नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस इटावा स्टेशन पार करने के बाद भरथना रेलवे स्टेशन के आगे सुबह करीब सवा नौ बजे खराब हो गई। इंजन में तकनीकि खराबी आने के बाद पायलॉ ने ट्रेन को खड़ा कर दिया। इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और इंजन को ठीक करने के लिए काफी मेहनत की लेकिन इंजन ठीक नहीं हुआ।
जिसके बाद ट्रेन को खींचने के लिए दूसरा इंजन मंगाया गया और उसकी मदद से वंदे भारत एक्सप्रेस को भरथना स्टेशन पर ले जाया गया। इसके बाद रेल यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद यात्रियों को उनके गणतब्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। रेल प्रशासन ने यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस और अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में बैठाकर रवाना किया।