बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
11-Jul-2023 05:07 PM
By First Bihar
DESK: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर आए दिन पथराव की घटनाएं सामने आ रही है। झारखंड में लगातार दो बार वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं सामने आने के बाद अब उत्तर प्रदेश में इस ट्रेन पर पथराव हुआ है। गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। जिससे ट्रेन की कई बोगियों के शीशे टूट गये। हालांकि कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 22549 वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी तभी सहावत स्टेशन के पास कुछ लोग ट्रेन पर पथराव करने लगे। वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने से C1, C3 और एक्जीक्यूटिव कोच की खिड़कियों के शीशे टूट गये। इस घटना से ट्रेन के अंदर बैठे यात्री काफी डर गये। यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ से की।
जिसके बाद आरपीएफ ने अधिकारियों को सुचित किया और फिर मामले की जांच शुरू की गयी। जांच में पता चला कि 9 जुलाई को मंगरू पासवान नामक व्यक्ति की 6 बकरियों की मौत वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी थी। इसी घटना से गुस्साएं मंगरू पासवान अपने दो बेटों के साथ मिलकर ट्रेन पर पथराव करने लगा। तीनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल बाप-बेटों से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि 7 जुलाई को ही गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिसके बाद 9 जुलाई से लगातार इस ट्रेन को चलाया जा रहा था। आज मंगलवार को भी वंदे भारत गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई।
इसी दौरान सहावत स्टेशन के पास मंगरू पासवान अपने दो बेटो को लेकर खड़े थे और जैसे ही ट्रेन यहां गुजरी वे लोग पथराव करने लगे। इस ट्रेन से कटकर बकरी की मौत हो जाने से बाप-बेटे गुस्से में थे। इन्होंने ही वंदे भारत पर पथराव किया जिससे कई बोगी की खिड़कियां चकनाचूर हो गयी। हालांकि इस दौरान पत्थर किसी को नहीं लगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...