ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / बिहार में मिला दुर्लभ ‘पीला कछुआ’, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

बिहार में मिला दुर्लभ ‘पीला कछुआ’, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

10-Oct-2020 03:57 PM

DESK : बिहार में दुर्लभ प्रजाति का एक पीला कछुआ मिला है, जिसे देखने के लिए लोगों की  भीड़ उमड़ पड़ी. यह कछुआ नेपाल , बंग्लादेश और लाओस में पाया जाता है. दुर्लभ कछुआ मिलने की जानकारी  मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कछुए को पकड़कर जटाशंकर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया. 

वाल्मीकिनगर  के गोल चौक के समीप शिवपुरी मुहल्ले में लोगों ने सड़क किनारे झाड़ी में एक पीला कछुआ देखे जाने के वन विभाग को इसकी सूचना दी. जिसके बाद मौके रेंजर वन्यकर्मियों के साथ  पहुंचे और कछुए को अपने कब्जे में ले लिया. दुर्लभ प्रजाति का कछुआ मिलने की जानकारी मिलते ही उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी.

जिसके बाद वन विभाग की टीम ने कछुआ को जटाशंकर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया.  मौके पर पहुंचे वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इण्डिया के अधिकारी समीर कुमार सिन्हा ने बताया कि इस प्रजाति के कछुए को संकटग्रस्त जानवरों की श्रेणी में रखा गया है. कछुआ की यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है.