बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
03-Jan-2020 12:22 PM
VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने पर हमला बोला है. नाराज लोगों ने काफी तोड़फोड़ किया है. हत्या से नाराज लोगों ने थाने की गाड़ी को अपना निशाना बनाया है. पुलिस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.
वारदात वैशाली जिले के राजापाकर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने बेलकुंडा के पास एक युवक को गोली मारकर मर्डर कर दिया. मृतक की पहचान भलुई पंचायत के रहने वाले मनीष कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने गुरूवार की रात को हाजीपुर-महुआ रोड पर बेलकुंडा गांव के पास मनीष को गोली मारी थी. जिससे उसकी मौत हो गई थी. बता दें कि मृतक मनीष पूर्व प्रमुख राम ईश्वर राय का भांजा था.
मनीष की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. स्थानीय लोग थाने को घेरकर हंगामा कर रहे हैं. नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला बोलते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. मौके पर वरीय अधिकारी पहुंचे हैं. लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है.