पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
19-Sep-2024 11:42 PM
By Vikramjeet
Vaishali: सोनपुर के जैतिया के पास बाढ़ के पानी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर 16 व्यक्ति सवार थे। 16 में से 4 का अब तक पता नहीं चल सका है।
एसडीआरएफ स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे हैं। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी परेशानी हो रही है। घटना गुरुवार देर शाम की है। जब जैतीया से बाढ़ग्रस्त गंगाजल पंचायत बाबुरानी के लिए 19 पर करीब डेट दर्जन लोग अपने दैनिक कामकाज के साथ ही ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे। नाव पर एक पहलेजा शाहपुर दियारा का भी एक व्यक्ति सवार हो गया था।
जिसे उतारने के लिये नाव साइट करने जा रहा था कि बिजली के हाई टेंशन तार जो पानी से थोड़ा ऊपर उसके संपर्क में आने से भूषण प्रसाद बुरी तरह झुलस गए साथ ही एक रेल यात्री कमलेश्वर राय भी जख्मी हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी से नव गहरे पानी में पलट गई। और नाव पर सवार सभी लोग डूबने लगे.
अनुमंडल अस्पताल में भर्ती घायल भूषण प्रसाद ने बताया कि अचानक करंट का झटका लगा और नाव पलट गया। पानी के नीचे भी एक तार था जिसके कारण वह जख्मी हुए फिर भी तैरकर बाहर निकले हालांकि उनका पुत्र मुकेश का भी पता नहीं चल सका है। नाव पर सवार रेल कर्मी संतोष कुमार राय ने बताया कि नाव पर 15 से 16 लोग थे नाव पर सवार एक लड़के को उतारने में नाव दूसरी दिशा में बढा था।
नीचे तार लटक था हालांकि नाम पर सवार कुछ लोगों ने लाइट कटे होने की बात बता आई लेकिन नाव जैसे ही वहां से गुजरी करंट के झटके से हो हल्ला के बीच नाव पलट गई। इस घटना के एक और घायल रेलकर्मी कामेश्वर राय का इलाज रेलवे अस्पताल में जारी है वहीं गायब कर लोगों में वीरेंद्र राय का पुत्र मृत्युंजय कुमार तथा देवशरण राय का पुत्र नागेंद्र राय बताया जाता है।