Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
15-Nov-2021 05:10 PM
VAISHALI: खबर पंचायत चुनाव से जुड़ी है जो वैशाली से आ रही है। सातवें चरण के मतदान के दौरान वैशाली के रघुनाथपुर में जमकर हंगामा हुआ। मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट आपस में ही उलझ गये और हाथापाई करने लगे। जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। देखते ही देखते कई लोग मतदान केंद्र पर पहुंच गये और तोड़फोड़ करने लगे।
उपद्रवियों ने पोलिंग बूथ पर लगे कुर्सी टेबल को फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान उपद्रवियोंं ने जमकर हंगामा मचाया। जब उन्हें ऐसा करने से पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो वे पुलिस से ही उलझ पड़े। वैशाली के रघुनाथपुर इमादपुर पंचायत के बूथ संख्या 122 पर हंगामे की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और पूरे घटना की जानकारी ली।
हंगामे के बीच EVM मशीनों को बदलने की कार्रवाई शुरू की गयी। मतदान केंद्र पर इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बलों को बुलाया गया। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।