Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
06-May-2023 04:28 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।
घटना वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित चिकनौटा गांव के की है। जहां मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ है। ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटे हैं। बली गांव थाने की पुलिस और महुआ एसडीपीओ आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में लगे हैं।
मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर गांव निवासी विनोद राय के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। जो कार का ड्राइवर था। वही अन्य लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र कलवारी निवासी स्वर्गीय भीम महतो के पुत्र कमलेश महतो (45)और उनकी पत्नी (33) रिंकू देवी एवं दो पुत्र अंकित कुमार (10 वर्षीय) एवं अमन कुमार (13 वर्षीय ) के रूप में सभी मृतकों की पहचान हुई है।
बताया जाता है कि कमलेश महतो अपने सपरिवार समस्तीपुर जिले से शादी समारोह से वापस मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र लौट रहे थे। इसी दौरान वैशाली जिले के बलीगांव थाना क्षेत्र के एनएच 28 चिकनौटा के धोबघट्टी में (आदित राज होटल) एर्टिगा कार एवं दस चक्के ट्रक की आमने सामने भिड़त में तीन की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि 2 की मौत अस्पताल के जाने के दौरान हो गई।