पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
03-Dec-2023 08:24 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में 3 साल के बच्चे के साथ पिता की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि मृतक जितेंद्र कुमार शाह पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ बाइक से महुआ बाजार पहुंचे थे। उनकी भगिनी की शादी थी जिसके लिए खरीदारी करने लिए गये हुए थे। बाइक पर बेटे के साथ जितेंद्र बैठे हुए थे पत्नी बाइक पर बैठने जा ही रही थी कि तभी अनियंत्रित डंफर ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पत्नी घायल हो गयी।
आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वही दोनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक का पूरा परिवार जन्दाहा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये हुए थे जब उन्हें घटना की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन हाजीपुर सदर अस्पताल के लिए रवाना हुए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरा परिवार काफी सदमे में हैं।