पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
15-Sep-2024 10:27 PM
By First Bihar
VAISHALI: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला वैशाली के राघोपुर का है जहां गद्दी चौक के पास टेम्पू और बाइक की टक्कर में 2 की मौत हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी आवाज काफी दूर खड़े लोगों ने सुना जिसके बाद वो दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद ऑटो में सवार लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
इस घटना में टेम्पू चालक और बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। वही बाइक सवार की पत्नी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। मृतक ऑटो चालक की पहचान हुलास पंचायत वार्ड 8 निवासी शिव कुमार खां के रूप में हुई है जो रविवार को पैसेंजर लेकर हुलास से राघोपुर की तरफ जा रहा था।
जबकि मृतक बाइक सवार की पहचान सिमराही निवासी 40 वर्षीय आलोक के रूप में हुई है वही इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी मृतक की 35 वर्षीया पत्नी सजनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। सजनी देवी अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।