ब्रेकिंग न्यूज़

Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी

वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक नहीं हो रहा है? अब ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक नहीं हो रहा है? अब ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

28-May-2021 05:37 PM

DESK : देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम चल रहा है लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करने में आ रही है। वैक्सीन लेने वाले लोगों का कहना है कि स्लॉट बुकिंग का ऑप्शन बहुत जल्द फुल हो जाता है और कोविन ऐप के जरिए इसमें परेशानी हो रही है। ऐसे में अब सरकार ने लोगों की परेशानी का ध्यान रखते हुए एक बेहतर पहल की है।


अगर आप कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए स्लॉट बुक करना चाहते हैं और बुकिंग में आपको परेशानी हो रही है। तो अब कॉल सेंटर पर फोन करके भी आप स्लॉट बुक कर सकते हैं। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के हेड आर.एस. शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। आर.एस. शर्मा का कहना है कि देशभर में 1075 कॉल सेंटर पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक कर सकता है। ग्रामीण इलाकों में टेक्नॉलजी और इंटरनेट के अभाव में लोग अब तक को भीम ऐप के जरिए स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे थे लेकिन अब कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए रजिस्ट्रेशन कराकर स्लॉट बुकिंग की जा सकती है।


नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के हेड आर.एस. शर्मा ने कहा है कि 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग सीधे केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं और टीका ले रहे हैं। यह साबित करने के लिए काफी है कि सिस्टम अब ठीक तरीके से काम कर रहा है। मूल समस्या 18 से 44 साल के उम्र वाले लोगों को लेकर है। क्योंकि वैक्सीन की आपूर्ति इस तबके के लिए कम है। उन्होंने कहा है कि कोविन वेबसाइट पूरी तरह से पारदर्शी है और अब कॉल सेंटर के जरिए भी लोग अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।