ब्रेकिंग न्यूज़

भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक

वैक्सीन और ऑक्सीजन की सप्लाई पर बड़ा फैसला, 3 महीने के लिए हटाई गई कस्टम ड्यूटी

वैक्सीन और ऑक्सीजन की सप्लाई पर बड़ा फैसला, 3 महीने के लिए हटाई गई कस्टम ड्यूटी

24-Apr-2021 04:12 PM

DELHI : ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर मचे हाहाकार के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आज समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर उठाये गए कदमों का जायजा लिया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने एक बड़ा ऐलान भी किया है. पीएम ने बताया कि 3 महीने के लिए ऑक्सीजन से जुड़ी वस्तुओं उपकरणों के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी और हेल्थ सेस नहीं लगाया जाएगा.
 
 

PM मोदी ने राजस्व विभाग को ऐसे उपकरणों के इंपोर्ट पर जल्द से जल्द कस्टम क्लीयरेंस देने के निर्देश दिए. यह फैसला भी लिया गया कि कोरोना के टीकों के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 3 महीने के लिए खत्म कर दिया जाए. 


नए नियमों के अनुसार, एक से दूसरे जिले या इलाके में ऑक्सीजन लेकर जा रही गाड़ियों को रोका नहीं जा सकेगा, ऑक्सीजन ले जा रही गाड़ियों के एक से दूसरे राज्य में जाने पर भी कोई रोक नहीं रहेगी, ऑक्सीजन मैन्युफैक्चरर्स से यह नहीं कहा जा सकेगा कि वे किसी एक राज्य या शहर के अस्पतालों को ही अपनी सप्लाई भेजें, और शहरों के अंदर भी ऑक्सीजन वाली गाड़ियों के मूवमेंट पर समय की कोई पाबंदी नहीं होगी. 


आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर हाई लेवल मीटिंग की थी. इसमें उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए थे कि राज्यों को की जा रही ऑक्सीजन सप्लाई में किसी तरह की रुकावट नहीं आनी चाहिए.