ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता की बिटिया बनी बिहार में टीचर, आरजेडी ने...

उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता की बिटिया बनी बिहार में टीचर, आरजेडी ने कसा तंज- नीतीश-तेजस्वी की कृपा से हुआ यह संभव

25-Oct-2023 04:32 PM

By First Bihar

DESK: भाजपा के उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता एसएन सिंह की बेटी बिहार में शिक्षका बन गई है। उन्होंने एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। एसएन सिंह ने लिखा कि "जगत जननी भगवती माँ वैष्णो देवी कि कृपा से मेरी छोटी बेटी शिखा सिंह का चयन बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा विद्यालय अध्यापक के पद पर हुआ है। देवी स्वरूपा को शत शत नमन ।" BJP नेता के इस ट्वीट के बाद RJD का तंज भी सामने आया है। आरजेडी ने लिखा कि नीतीश-तेजस्वी की 'कृपा' से यह संभव हो पाया है।


यूपी बीजेपी प्रवक्ता ने अपनी बेटी शिखा सिंह के पास होने की खुशी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि मेरी छोटी बेटी शिखा सिंह का चयन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विद्यालय अध्यापक के पद पर हुआ है उनके इस पोस्ट पर उन्हें लोग खूब बधाई दे रहे हैं लेकिन वही राष्ट्रीय जनता दल ने इसे लेकर निशाना साधा है। शिक्षक भर्ती को लेकर जहां बीजेपी नीतीश सरकार पर हमलावर थी वही अब आरजेडी ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है। 


यूपी के बीजेपी नेता  की बिटिया के बिहार में टीचर बनने पर तंज कसते हुए कहा कि यह सब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कृपा से ही हो पाया है कि आज उनकी बिटिया यूपी से आकर बिहार में शिक्षिका बन गयी है। "राजद ने अपने एक्स पर लिखा कि हे! यूपी BJP के प्रवक्ता, आपकी बेटी का बिहार में निष्पक्ष चयन समतामूलक राजनीति व समावेशी विकास की पर्याय न्यायप्रिय समाजवादी सरकार के रहनुमा श्री नीतीश कुमार एवं नौकरी-रोजगार के मुद्दे को राष्ट्रीय विमर्श बनाने वाले लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उच्च सोच व कृपा से हुआ है"