ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले घर वापसी अभियान, चार मुस्लिम परिवार फिर से बने हिन्दू

यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले घर वापसी अभियान, चार मुस्लिम परिवार फिर से बने हिन्दू

09-Nov-2021 11:44 AM

DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले धार्मिक ध्रुवीकरण देखने को मिल रहा है. यूपी में लगातार घर वापसी अभियान जारी है. ताजा खबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से है जहां 4 मुस्लिम परिवारों ने फिर से हिंदू धर्म को स्वीकार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, इन परिवारों ने 18 साल पहले हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लिया था. लेकिन अब इन्होंने अपनी स्वेच्छा से हिंदू धर्म में वापसी की है. बघाड़ा स्थित योग साधना केंद्र में 4 मुस्लिम परिवारों के 15 सदस्यों ने एक बार फिर से हिंदू धर्म को स्वीकार किया है.


यशवीर आश्रम बगैरा के संचालक यशवीर जी महाराज ने दावा किया है कि इन परिवारों ने खुद उनसे संपर्क साधा. बिनोली इलाके के रहने वाले इन परिवारों के 15 सदस्य सोमवार को आश्रम पहुंचे और पुनः हिंदू धर्म में वापसी कराए जाने का आग्रह किया. उनके आग्रह पर आश्रम में शुद्धिकरण हवन का इंतजाम किया गया और परिवार के सभी सदस्यों को दोबारा हिंदू धर्म में शामिल कराया गया. गायत्री मंत्र के जाप और हवन के बीच इन लोगों ने घर वापसी की.


इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म स्वीकार करने वाले इन परिवारों का कहना है कि 18 साल पहले उन्होंने दबाव में आकर धर्म परिवर्तन किया था. दोबारा हिंदू धर्म में वापसी करने वाले परिवार के 5 पुरुष और 7 महिला सदस्य शामिल हैं. तीन बेटियां भी वापस हिंदू धर्म में शामिल हो गई हैं. 


यूपी में धर्मांतरण एक पुराना राजनीतिक मुद्दा रहा है. पहले हिंदुओं का धर्मांतरण कराए जाने के आरोप बीजेपी लगाते रही है लेकिन अब घर वापसी के इस मामले के बाद बीजेपी के विरोधियों को मौका मिल सकता है.