ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / भयानक हादसा : टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की...

भयानक हादसा : टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 27 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

07-Oct-2021 09:17 AM

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुबह-सवेरे भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, इस एक्सीडेंट में 27 से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकरी के अनुसार, टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है. 


घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की है. जानकारी के अनुसार, यहां देवा क्षेत्र में टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसे में 27 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी. लोगों के मुताबिक, बस के सामने अचानक गाय आ गई थी. उसे बचाने के चक्कर में बस का ड्राइवर संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया. 


हालांकि, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है क्योंकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. मौके पर जेसीबी भी पहुंची, जिसकी मदद से बस और ट्रक को अलग-अलग किया गया. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों के ही परखच्चे उड़ गए. बस और ट्रक का अगला हिस्सा कबाड़ में तब्दील हो चुका है. पुलिस भी जांच में जुट गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.