मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Nov-2021 04:41 PM
DESK : प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, एक महिला को अपने देवर से इश्क हो गया. प्यार में पागल महिला अपने पति को छोड़कर देवर के साथ रहना चाहती थी. मामला थाने तक पहुंच गया. काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ. पति भी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया लेकिन उसने उसके सामने दो शर्तें रख दी. इन दोनों शर्तों के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्मादुद्दौला थाने का है. जानकारी के अनुसार, शाहदरा निवासी महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी. वह दो बच्चों की मां है. उसका पति बिजली मिस्त्री है और ग्वालियर में काम करता है. महिला आगरा में अपने देवर के साथ रहती थी. इसी बोच देवर-भाभी की नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों को इश्क हो गया. पति को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने विरेाध किया. फिर क्या था घर में लड़ाई झगड़ा होना शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला थाने पहुंच गया.
पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और आमने-सामने बैठाया. महिला से पूछा गया कि वह क्या चाहती है. उसने साफ कह दिया कि वह देवर के साथ रहना चाहती है. वह बच्चों को भी अपने साथ रखेगी. उसे पति से तलाक चाहिए.
वहीं, जब पति से पूछा गया कि उसे क्या चाहिए तो उसने कहा कि उसे कुछ नहीं चाहिए. उसने अपनी पत्नी के सामने दो शर्तें रख दी. उसने कहा कि वह उसे तलाक नहीं देगा. वह सिर्फ इतना चाहता है कि पत्नी कभी उसके घर लौटकर नहीं आये और उससे कोई वास्ता न रखे. वह बच्चों को भी देने को तैयार है. दोनों पक्षों में आपसी बातचीत से समझौता हो गया. महिला अपने देवर के साथ चली गई.