समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
28-Feb-2024 04:53 PM
By First Bihar
DESK: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है भीषण हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की जान चली गयी। वही एक युवक घायल हो गया।
घटना त्यूणी अटाल मोटर मार्ग पर की है जहां घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला। वहीं घायल युवक को देहरादून हायर सेंटर भेजा गया है। सभी माटल-त्यूणी के रहने वाले थे। पंद्राणू क्षेत्र से जौनसार दसऊ सभी ऑल्टो कार से जा रहे थे। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UK07DU-4719 है।
जो जेपीआरआर हाईवे पर अटाल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। कार में सात लोग सवार थे जिसमें 6 की मौत हो गयी है जबकि एक घायल हो गया। मृतकों में दो महिलाएं शामिल है। कार सवार सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। सभी चालदां महाराज के दर्शन के लिए कार से जा रहे थे। तभी कार खाई में गिर गयी और यह बड़ा हादसा हुआ।
मृतकों की पहचान हिमाचल प्रदेश के जुब्बल शिमला स्थित पंद्राणु सेंज के रहने वाले थे। 35 वर्षीय सूरज, 25 वर्षीय शीतल, 21 वर्षीय संजना,10 वर्षीय दिव्यांश और 5 वर्षीय यश के रूप में हुई है। वही घायल जीत बहादुर गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को देहरादून हायर सेंटर भेजा गया है।