ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

वायरस से बचने के लिए BJP के प्रदेश अध्यक्ष लटकाए रहे लॉकेट, फिर भी हो गया कोरोना

29-Aug-2020 02:26 PM

DESK : उत्तराखंड के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. बंशीधर भगत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

 क्योंकि वह अपने गले में कोरोना से बचाने वाला एक केमिकल का पाउच हमेशा लटकाए रहते थे. इसके साथ ही वे दावा करते थे कि इस पाउच के रहने से 1 मीटर के दायरे में कोई वायरस नहीं आ सकता है. लेकिन बंशीधर भगत का ये आईडिया फेल कर गया और वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि  70 साल से अधिक उम्र के बंशीधर भगत हाल ही में एक गृह प्रवेश समारोह का आयोजन कर अपने नए फ्लैट में शिफ्ट हुए थे. इस  कार्यक्रम शामिल हुए उनके बेटे विकास भगत  अगले दिन हल्द्वानी लौटे तो उनकी तबीयत खराब हो गई. जहां जांच में वे कोरोना संक्रमित पाए गए. बेटे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाते ही बंशीधर भगत ने भी अपना टेस्ट करवाया तो वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.  उनके पैरों में दर्द और हल्के बुखार की शिकायत है.

 बता दें कि 24 अगस्त को उनके घर पर एक बड़ा आयोजन हुआ था जिसमें कई पत्रकार लंच पर इनवाइट किए गए थे. 24 अगस्त की सुबह वे  सीएम आवास पहुंचे थे जहां कई विधायक से भी उन्होंने मुलाकात की थी.