बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
22-Apr-2023 02:09 PM
By First Bihar
DESK : उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 का शुभारंभ आज यानी शनिवार को हो गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री धामों के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। दोनों धामों के कपाट खुलने के अवसर पर दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी सहित देश के कई राज्यों और विदेशों से भी तीर्थ यात्री भारी संख्या में मौजूद रहे।
दरअसल, उत्तराखंड चार धाम यात्रा के तहत बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। जबकि, केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन 25 अप्रैल से शुरू होंगे। गंगोत्री-यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-पीएम मोदी के नाम से भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। कपाट खुलने के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजद रहे।
वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चराण पूजा अर्चना के बाद सर्वार्थ सिद्धि योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।गंगोत्री धाम के कपाट 12:35 व यमुनोत्री के कपाट ठीक दोपहर 12:41 मिनट अंन कूट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। शनिवार को दोनो धामों के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया। शनिवार सुबह प्रात: सात बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। जो कि ठीक साढ़े आठ बजे गंगोत्री धाम पहुंची।
इधर , मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव महाराज की अगुवाई मे 9:बजे पर यमुनोत्री धाम को रवाना हुई, जो 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां हवन, पूजा के बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ 12:41 पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, जगमोहन कृतेश्वर उनियाल, एसडीएम जितेन्द्र कुमार, बागेश्वर उनियाल आदि मौजूद रहे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...