ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम

उत्तराखंड के सुरंग में फंसे मजदूरों बिहार के भी 4 लोग शामिल, लिस्ट में इन जिलों के शख़्स का नाम

उत्तराखंड के सुरंग में फंसे मजदूरों बिहार के भी 4 लोग शामिल, लिस्ट में इन जिलों के शख़्स का नाम

13-Nov-2023 02:09 PM

By First Bihar

DESK : दिवाली के दिन उत्तरखंड के टनल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक निर्माणाधीन सुरंग के ढह जाने के कारण सुरंग में 40 मजदूर फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि सुरंग में फंसे हुए मजदूरों में बिहार के चार श्रमिक भी शामिल हैं। जिसमें भोजपुर और बांका जिले के व्यक्ति का नाम शामिल है। 


मिली जानकारी के अनुसार,बीते  कल उतराखंड के उत्तरकाशी में टनल हादसे ने देश भर में सनसनी फैला दी। इस हादसे में 40 मजदूर फंस गए हैं। इनमें से चार बिहार के लोग भी शामिल हैं। सरकार की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक फंसे हुए एक मजदूर का नाम विरेन्द्र किसकू है। जो मूल रूप से बिहार में कटोरिया के तेतरिया गांव का रहने वाला है।


जबकि, तीन अन्य मजदूर की पहचान बिहार के तीन मजदूरों की पहचान सोनू शाह, सुशील कुमार और विरेन्द्र किसकू के रूप में हुई है। सरकार की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, सोनू शाह मूल रूप से बिहार में साहनी गांव का रहने वाला है। वह स्वालीया शाह का पुत्र है। ये लोग टनल के अंदर फंसे है। वहीं, एक युवक बांका का है जो टनल के बहार है। इसका नाम सुशील कुमार है मूल रूप से चंदनपुर गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम राजदेव विश्वाकर्मा बताया जा रहा है। 


उधर, टनल में फंसे सभी 40 लोगों को पाइप के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। बचाव अधिकारी पानी और खाद्य सामग्री भेज रहे हैं। बिहार के यह तीन श्रमिक भी उन 40 सदस्यीय श्रमिकों का हिस्सा थे, जो सुरंग को बनाने के कार्य में लगे थे। सुरंग के अंदर फंसे अन्य श्रमिक ज्यादातर झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हैं। सुरंग का निर्माण उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्कियारा को डंडालगांव से जोड़ने के लिए किया जा रहा है।