ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / टेकऑफ से पहले विमान का फटा टायर, सभी यात्री सुरक्षित

टेकऑफ से पहले विमान का फटा टायर, सभी यात्री सुरक्षित

18-Jan-2024 05:43 PM

By First Bihar

DESK: एयरलाइंस को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। कभी विमानों के कई घंटे लेट होने पर हंगामा मचाये जाने का मामला सामने आता है तो कभी स्टाफ से हाथापाई करते यात्रियों की तस्वीर सामने आती है। कभी यात्री के टॉयलेट में डेढ़ घंटे तक बंद रहने का मामला भी सामने आता है तो कभी रनवे पर भोजन करते भी यात्री दिखने लगते हैं। इस बार फिर एयरलाइन सुर्खियों में आ गया है। 


इस बार इंटरनेशनल फ्लाइट में कुछ अजब ही हुआ। घटना चेन्नई एयरपोर्ट की है जहां मलेशिया के लिए उड़ान भरने वाले अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट का पिछला टायर उड़ाने भरने से कुछ देर पहले ही अचानक फट गया। राहत की बात यह रही कि विमान में किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। 


विमान में सवार सभी 130 यात्री सुरक्षित हैं। सभी को सुरक्षित तरीके से फ्लाइट से उतारा गया है। सभी पैसेंजर को फिलहाल चेन्नई के होटलों में ठहराया गया है। सभी यात्रियों को 19 जनवरी की सुबह इंटरनेशनल फ्लाइट में बिठाया जाएगा। जिसके बाद चेन्नई से मलेशिया के लिए सभी 130 यात्री रवाना होंगे।