ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / UPSC ने जारी किया रिवाइज्ड कैलेंडर, देखें यहां कब कौन सी है परीक्षा

UPSC ने जारी किया रिवाइज्ड कैलेंडर, देखें यहां कब कौन सी है परीक्षा

24-Aug-2024 06:52 AM

By First Bihar

DESK : संघ लोक सेवा आयोग ने 2025 के परीक्षा कैलेंडर को संशोधित किया है। इसके बाद आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर संशोधित कैलेंडर अपलोड कर दिया गया। इस कैलेंडर के अनुसार सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 25 मई को होगा। इसके लिए 22 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जबकि 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।


वहीं, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से होगा। इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन 18 सितंबर से आठ अक्टूबर तक लिए जाएंगे तथा परीक्षा नौ फरवरी को होगी। एनडीए-एनए व सीडीएस वन की परीक्षा 13 अप्रैल को होगी। आवेदन 11 से 31 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। जबकि कंबाइंड मेडिकल सर्विस-2025 का आयोजन 20 जुलाई को होगा। आवेदन के लिए लिंक 19 फरवरी से 11 मार्च तक उपलब्ध होगा।


इसके अलावा सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स (एसी) परीक्षा-2025 का आयोजन तीन अगस्त को होगा। आवेदन पांच से 25 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। एनडीए-एनए व सीडीएस टू का नोटिफिकेशन 28 मई को जारी होगा। 17 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को होगा। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 2025 में होने वाली परीक्षाओं तारीख और जरूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।


आपको बताते चलें कि आप इन स्टेप्स की मदद से संशोधित कैलेंडर चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक साइट पर जाएं। इसके बाद अभ्यर्थी होम पेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक कर दें। अब आपके सामने संशोधित कैलेंडर आ जाएगा। अभ्यर्थी यहां जरूरी डेट्स चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें। अंत में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।