हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
01-Sep-2021 08:12 PM
PATNA: उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन की अध्यक्षता में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान की बैठक हुई। जिसमें राज्य में हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान द्वारा राज्य में बड़े पैमाने पर हस्तशिल्प के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा।
उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने के साथ यह भी जरुरी है कि बिहार के युवा-युवतियों को बढ़िया प्रशिक्षण मिले ताकि वो रोजगार के लायक बन सकें। उन्होंने कहा कि उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान बिहार का गौरव है। इस संस्थान से हस्तशिल्प के क्षेत्र में प्रशिक्षण पाने के बाद बिहार के युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।
उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संस्थान में प्रशिक्षण के जो स्थायी पद हैं उस पर नियुक्ति के लिए नियमावली बनायी जाए। बैठक में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान पटना को भारतीय आयकर अधिनियम की धारा 12A एवं 80G के अंतर्गत निबंधन कराने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
बैठक के दौरान संस्थान के निदेशक ने बताया कि संस्थान में स्थायी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को अभी भी 800 रुपए प्रतिमाह दिया जाता है। जिसे बढ़ाकर 1000 रुपए करने पर आमसभा द्वारा अपनी सहमति दी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पटना आर्ट कॉलेज और उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में आपसी सामंजस्य बैठाकर आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच एक एम.ओ.यू हस्ताक्षर करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।