सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
14-Jun-2022 05:43 PM
PATNA: JDU के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह को नैतिकता के आधार पर मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दें कि मंगलवार को अजय आलोक सहित आरसीपी सिंह के 4 करीबियों की पार्टी से बर्खास्त किए जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा का यह बड़ा बयान सामने आया है।
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आरसीपी सिह की आगे उनकी क्या भूमिका होगी यह मालूम नहीं। आरसीपी सिंह राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री हैं उनका कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है ऐसे में आरसीपी सिंह को 7 जुलाई के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि आगे वे क्या करेंगे यह उन्हें फैसला लेना है।
बता दें कि जेडीयू प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक, प्रदेश महासचिव विपिन यादव, अनिल कुमार एवं समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जीतेंद्र नीरज को जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बर्खास्त कर दिया है। इन चारों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जिससे कार्यकर्ताओं के बीच गलत मैसेज जा रहा था। बताया यह भी जाता है कि पार्टी से निकाले गये चारों नेता केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बेहद करीबी हैं।
पार्टी ने जब आरसीपी सिंह को दोबारा राज्यसभा का टिकट नहीं दिया तब उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया था जिसके बाद आरसीपी सिंह के करीबियों पर पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आज चार नेताओं को पार्टी से निकाला गया है। हालांकि पार्टी के प्रवक्ता रहे अजय आलोक को जब इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पार्टी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा। जेडीयू से निकाले जाने पर अजय आलोक ने कहा कि बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते..बहुत-बहुत धन्यवाद मुझे मुक्त करने के लिए..इतने साल का संबंध रहा बहुत अच्छा रहा..मेरी शुभकामनाए आप लोग को है मैं एक बार फिर कहता हूं बहुत-बहुत धन्यवाद