Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई
10-Sep-2023 06:34 PM
By First Bihar
MUNGER: RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मुंगेर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम दोपहर दो बजे निर्धारित था लेकिन उपेंद्र कुशवाहा एक घंटे विलंब से कार्यक्रम में पहुंचे। उपेंद्र कुशवाहा के निर्धारित समय से नहीं पहुंचने पर उनके कार्यकर्ता भीषण गर्मी की वजह से काफी परेशान थे। कुछ कार्यकर्ता तो कार्यक्रम छोड़कर जाने भी लगे थे।
कार्यकर्ताओं को जाने से रोकने के लिए आरएलजेडी नेता संजय सिंह स्टेज पर चढ़ गये और कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों का मनोरंजन करने लगे। स्टेज पर जाकर वे खुद भोजपुरी गाने पर डांस करने लगे। तोर मजनुआ मिलतो आरएलजेडी लवर गे पगली गाने पर उन्होंने जमकर डांस किया ताकि लोगों को बांधे रख सके। लोग कुर्सी छोड़कर कार्यक्रम से ना निकले। हालांकि कि उनकी यह तरकीब कारगर साबित हुई लोग नेताजी के डांस को देखते ही रह गये।
नेताजी भी लोगों का मनोरंजन करने के लिए जमकर ठुमके लगाने लगे। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से पहले स्थानीय नेताओं ने एक भोजपुरी गाने पर आरएलजेडी पार्टी के नाम से गाना मिक्सिंग करा रखा था ताकि इस कार्यक्रम में गाना बजा सके। गाने के बोल "तोर मजनुआ मिलतो आरएलजेडी लवर गे पगली" पर नेताजी ने ऐसा डांस किया कि लोग तस से मस नहीं हुए। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की जब सभा हॉल में एंट्री हुई तब भी इस दौरान यही गाना बजाया गया। तब उपेंद्र कुशवाहा के कहने के बाद गाने को बंद किया गया।
फर्स्ट बिहार के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट