पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
27-Jul-2021 01:39 PM
PATNA : विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सियासी बयानबाजी भी जोर पकड़ रही है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब महागठबंधन में कलह का दावा करते हुए बड़ा खुलासा कर दिया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि महागठबंधन के विधायक टूटने को तैयार बैठे हैं. यह अलग बात है कि हम उस में दिलचस्पी नहीं ले रहे.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के दलों के अंदर भारी बेचैनी है. कई ऐसे विधायक हैं, जो व्यक्तिगत संबंध के आधार पर अपनी पीड़ा बताते हैं. ऐसे में कब इन दिनों के अंदर टूट हो जाए कहना मुश्किल है.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर जनता दल यूनाईटेड या एनडीए के सदस्य दिलचस्पी दिखाते तो यह टूट तुरंत हो जाती. लेकिन हमारी दिलचस्पी इसमें नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जो लोग एनडीए में बिखराव का दावा करते हैं. पहले उन्हें अपने घरों को संभालना चाहिए. मंत्री मुकेश साहनी के प्रकरण को लेकर कुशवाहा से जब सवाल किया गया तो उन्होंने इसके बारे में जानकारी नहीं होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुकेश सहनी की नाराजगी किस बात को लेकर के हैं और उन्होंने क्या कहा है. इसकी पूरी जानकारी उन्हें नहीं है. उनकी बातचीत भी मुकेश सहनी से नहीं हुई है. हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि एनडीए में अगर आपसी तालमेल का मसला है. तो इसे कैसे बेहतर बनाया जाए. इसके लिए पहल होनी चाहिए. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर गठबंधन में कहीं कोई कमी है तो उसे दूर करने के लिए आपसी तालमेल बेहद जरूरी है.